गोरखपुर, अगस्त 19 -- गोरखपुर, वरिष्ठ सावंददाता। खजनी थाना पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार तड़के सुबह जरलही पुल के पास मुठभेड़ के दौरान वांछित आरोपी जितेन्द्र पासवान उर्फ लादेन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक की गोली आरोपी के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए पीएचसी बांसगांव भेजा गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी 2025 में दर्ज वसूली केस में फरार चल रहा था और 15 हज़ार रुपये का इनामी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक जयन्त कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध और वांछित आरोपियों की तलाश में थे। इसी दौरान उनवल ...