खजनी के कपड़ा व्यापारी के खाते से 5.88 लाख की साइबर ठगी
गोरखपुर, मई 21 -- हरनही/खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी कस्बे के रेडीमेड कपड़ा व्यापारी शमशाद और उनकी पत्नी नजमा के बैंक खातों से साइबर ठगों ने 5.88 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल फोन हैक कर यूपीआई फ्रॉड के जरिए रकम निकाली गई। मामले की जांच साइबर सेल के निर्देश पर खजनी पुलिस कर रही है।
घटना का विवरण खजनी थाना क्षेत्र के डोहरियां गांव निवासी मंजूर अली के पुत्र शमशाद की खजनी कस्बे में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शमशाद ने बताया कि चार मई को उनका मोबाइल अचानक असामान्य तरीके से काम करने लगा। फोन पर मैसेज आना बंद हो गया और मोबाइल गर्म होने लगा। लगन के सीजन में व्यस्तता के कारण वह फोन ठीक नहीं करा सके।
मोबाइल की समस्या 14 मई को उनका मोबाइल पूरी तरह फार्मेट हो गया और सभी रिकॉर्ड गायब हो गए। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से संपर्क करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.