खगडि़या, मई 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया जिला के स्थापना दिवस पर 10 मई को कार्यक्रमों की धूम रहेगा। जिला प्रशासन के तत्वावधान में कई गतिविधि आयोजित होगी। सुबह से ही विभिन्न गतिविधियां शुरू हो जाएगी। वहीं कलाकारों की कला से संगीतमय शाम होगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी। सुबह में कलेक्ट्रेट परिसर से बच्चों की प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मॉकड्रिल होगा। दोपहर में सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर लगेगी। शाम में जेएनकेटी मैदान में हॉकी मैच खेला जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालयों से साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसके बाद प्रखंड, थाना परिसर व पंचायत मुख्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- खगड़िया स्थापना दिवस पर आज कार्यक्रमों की रहेगी धूम प्रखंड मुख्यालयों में रंगोली कार्यक्रम होगा। ...