खगडि़या, सितम्बर 22 -- खगड़िया। नगर संवाददाता 24 सितंबर को पटना के वेटनरी ग्राउंड में आयोजित होने वाले यूथ बोले तो कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज लोजपा रामविलास के जिला कार्यालय में एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला के सभी पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अपने-अपने सुझाव एवं विचार रखे तथा खगड़िया से बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि 24 सितंबर के 'यूथ बोले तो' कार्यक्रम में खगड़िया से हजारों की संख्या में युवा पटना पहुंचेंगे। युवाओं के बीच केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के विजन एवं विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया...