खगडि़या, जून 3 -- खगड़िया। नगर संवाददाात खगड़िया की परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सदर विधायक बबलू मंडल परिवहन मंत्री दामोदर रावत से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने परिवहन मंत्री से खगड़िया से राजधानी पटना के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिला उत्तर बिहार का एक महत्वपूर्ण जिला है, जहां से प्रतिदिन हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय एवं प्रशासनिक कार्यों के लिए राजधानी पटना की यात्रा करते हैं। वर्तमान में सीधी सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- यात्री शेड पर सब्जी विक्रेताओं का कब्जा यात्रियों को कई स्थानों पर बस बदलनी पड़ती है। जिससे समय और अतिरिक्त किराए के लिए राशि ख...