खगडि़या, जुलाई 29 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। सोमवार की देर शाम तक मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे खगड़िया, मानसी, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी,बेगूसराय, नवगछिया एवं ट्रेनों में विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान में टिकट जांच कर्मियों, रेलवे सुरक्षा बल तथा वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन जांच की। यह भी पढ़ें- Chapra News: मांगों को लेकर जेपी सेनानी हुए एकजुट इस अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिन...