खगडि़या, मई 6 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास पर बुधवार को शिष्टाचार मुलाकात की। सांसद राजेश वर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान सांसद ने खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठायी। विशेष रूप से कोशी, गंगा, बागमती नदियों के कटाव से प्रभावित क्षेत्रों की समस्या, किसानों की फसल मुआवजा, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सुदृढ़ीकरण, लोकसभा क्षेत्र के ग्रमीण सड़क व पुल- के कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने इन परियोजनाओं में तेजी लाने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ पर मरीन ड्राइव, सीएम सम्राट चौधरी ने काम शुरू करने का ...