खगडि़या, जुलाई 3 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि खगड़िया रेलवे जंक्शन पर शुक्रवार को चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के मछरा गांव निवासी मंटू साह की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने तत्परता दिखाते हुए महिला को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। रेल पुलिस के अनुसार महिला चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर गईं। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। रेल थानाध्यक्ष मो. अलाउद्दीन ने यात्रियों से अपील की है कि ...