खगडि़या, मई 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को भी अपने तय समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 15510 पटना-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस करीब पौने चार घंटे देरी से चली। जबकि 12203 अप सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस करीब सवा घंटे लेट चली। वहीं 63348 डाउन समस्तीपुर-सहरसा मेमू करीब सवा घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 13227 अप सहरसा-राजेन्द्र नगर इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब पौने घंटे देरी से चली। इधर 63308 डाउन समस्तीपुर-कटिहार मेमू करीब दो घंटे विलंब से चली। वहीं 15714 डाउन पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे देरी से पहंुची। साथ ही 15566 वैशाली एक्सप्रेस करीब एक घंटे लेट पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...