खगडि़या, अक्टूबर 9 -- खगड़िया । निज प्रतिनिधि लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर स्थित स्वामी नारायन छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों (18.82 किमी.) के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग की कमीशनिंग के परिप्रेक्ष्य में नॉन-इंटरलॉक कार्य के लिए उदयपुर सिटी से आगामी 10 अक्टूबर को खुलने वाली 19601 उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी जंक्शन-औंड़िहार-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी गोरखपुर, देवरिया सदर एवं सीवान रेलवे स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। वही शुक्रवार को मार्ग परिवर्तन कर डिब्रूगढ़ से खुलने वाली 15949 अप डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-औंड़िहार-वाराणसी जंक्शन-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते चलाई गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्...