खगडि़या, मई 6 -- खगड़िया । संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के संसारपुर वार्ड संख्या 38 स्थित धोबिया खड्डा नामक सरकारी पोखर एवं उससे जुड़ी सड़क पर अवैध अतिक्रमण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, खगड़िया को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने, सड़क पुनर्निर्माण तथा सुरक्षा की मांग की है। आवेदन के अनुसार, करीब 4 से 5 बीघा में फैली आम गैर-मजरूआ सरकारी जमीन पर स्थित यह पोखर अतिक्रमण की चपेट में आकर समाप्ति के कगार पर पहुंच गया है। वहीं, उससे जुड़ी सड़क पूरी तरह बाधित हो चुकी है। वर्तमान में वहां गंदगी, गोबर एवं कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और आवागमन में भारी कठिनाई हो रही है। यह भी पढ़ें- खगड़िया में सरकारी पोखर व सड़क पर अतिक्रमण, कार्रवाई की मांग त...