खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया, नगर संवादाता। खगड़िया जिले में एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया इतिहास रचा गया है। कोशी साइंस क्लासेज ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान ने न केवल अपने शानदार परिणाम से जिले का नाम रोशन किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। केएससी परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में करीब 80 ऐसे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने 12वीं परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्थान और अपने परिवार का नाम गर्व से ऊँचा किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, गर्व और प्रेरणा से भरा हुआ था, जहाँ हर छात्र की सफलता को विशेष रूप से सराहा गया। समारोह के दौरान ङरउ के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को ...