खगडि़या, दिसम्बर 15 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। खगड़िया पुलिस की अधिकारिक बेवसाइट की शुरुआत हो गई है। इससे आने वाले दिनों में लोगो को कई प्रकार की सुविधाएं मिल पाएंगी। यह बातें रविवार को प्रेस कांफ्रेस के दौरान पत्रकारों से एसपी राकेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खगड़िया पुलिस डॉट बिहार डॉट गीओबी डॉट इन पर अपने ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे। इसके साथ ही पुलिस के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को भी दिखाएगी एवं पुलिस के आंतरिक क्रियाकलापों में भी सुगमता आएगी औरतेजी आएगी। जिससे खगड़िया पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता भी विकसीत की जाएगी। इसके साथ ही एसपी ने कहा कि इससे विभिन्न प्रकार की सीमलेश रूप में प्रदान की जा सकेंगी। इसकी मदद से नागरिक क ई प्रकार की सत्यापन की प्रक्रिया ऑनलाईन बिना किसी परेशानी कर सकेंगे। मौके पर...