खगडि़या, नवम्बर 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया पुलिस केन्द्र का बेगूसराय डीआईजी आशीष कुमार भाारती ने सोमवार को पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को पुरी तरह से मुस्तैद रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर स्तर से मॉनीटरिंग करना है। वहीं उन्होंने एसपी राकेश कुमार को भी कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रक्षित समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...