खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मंगलवार शून्यकाल के दौरान खगड़िया नगर परिषद और और मानसी नगर पंचायत की गंभीर समस्या को उठाया। उन्होंने शून्यकाल के दौरान खगड़िया नगर परिषद, सदर अस्पताल और मानसी नगर पंचायत में बारिश के बाद होने वाले जलजमाव की गंभीर समस्या को सदन के पटल पर रखा। कहा कि बारिश के बाद शहर के लोगों का जीवन कठिन हो जाता है। उन्होंने इस मामले पर सरकार से गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम परियोजना शीघ्र स्वीकृत कर काम शुरू करवाई जाए। विधायक ने उम्मीद जताया कि अब शहर के लोगों को इस समस्या का स्थाई समाधान मिलेगा और बारिश में जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। विधायक ने बताया कि अभी तक उन्होंने कई गंभीर मामले को सदन में उठाने का काम किया है। फिर चाहे वह फुटकर विक्रेताओं की स...