खगडि़या, मार्च 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में यूथ जिला वॉलीबॉल टीम का चयन शनिवार को किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्र से 65 खिलाड़ियों की सूची में से साल भर के खेल प्रदर्शन के आधाार पर टीम का चयन किय ागया। चयनित खगड़िया जिला यूथ वॉलीबॉल टीम अब बिहार राज्य 20 वीं यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। जो मंझौल, बेगूसराय में आयोजित होगी। टीम की घोषणा जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव निखिल कुमार सिंह ने की। चयनित खिलाड़ियों में शुभंकर, चिराग, हेमंत कुमार, हेमंत मिश्रा, नितीश, अनुभव, चंदन, प्रिंस, नवनीत, मोहन, शिवम् एवं सुमित शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में नीलकमल रॉय (बिहार कोचिंग सचिव), पीयूष कुमार, राकेश चौधरी एवं स्मिथ की सक्रिय भूमिका रही। टीम के साथ अनुभव कुमार टीम मैनेजर के रूप में तथा मुरारी मिश्रा टीम कोच के रूप...