खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत खगड़िया में कार्यरत वाणिज्य निरीक्षक कुमुद रंजन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रेल सप्ताह समारोह 2025 के अवसर पर महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रदान किया गया। श्री रंजन ने रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए निरंतर सराहनीय प्रयास किए हैं। उन्होंने रेलवे की खाली पड़ी भूमि का नवाचारपूर्ण तरीके से उपयोग सुनिश्चित करते हुए विभिन्न व्यवसायिक प्रस्तावों के प्रारूप तैयार किए। साथ ही इन प्रस्तावों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर स्थानीय व्यापारियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, उनका यह योगदा...