खगडि़या, मार्च 9 -- खगड़िया। नगर संवाददाता। बिहार बैडमिंटन संघ एवं खगड़िया जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में इंडोर स्टेडियम में हंड्रेड मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप के रविवार को फाइनल मुकाबले में खगड़िया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। फाइनल मुकाबले में मेंस 50 प्लस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में खगड़िया के रणधीर कुमार सिंह ने गया के विजय गायब को 21-18, 21-19 से सीधे सेटों में हराकर चैंपियनशिप अपने नाम कर लिया। वहीं मेंस 50 प्लस डबल्स में खगड़िया के ही रणधीर कुमार सिंह और डॉ. जैनेन्द्र नाहर की जोड़ी ने पटना के सफक नवाब और सुरेंद्र चंद्र की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 10-21, 23-21, 21-12 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।45 प्लस डबल्स क्वालीफाइंग फाइनल मुकाबले में पटना के रितेश रंजन और अनुज सिंह की जोड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.