खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया। नगर संवाददाता राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पारंपरिक मछुआरों एवं मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्यों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। यह बातें डीएम नवीन कुमार ने शहर के खेल भवन में मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित मछुआरों के बीच फिशिंग उडेन बोट एवं फेंका जाल वितरण कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में बुधवार को कही। कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्य योजना अंतर्गत नाव-जाल पैकेज वितरण योजना के तहत जिले के आठ मछुआरों को 90 प्रतिशत अनुदान पर फिशिंग उडेन बोट उपलब्ध कराया गया। वहीं 42 मछुआरों के बीच फेंका जाल एवं आइस बॉक्स का वितरण किया गया। इस दौरान सदर विधायक बबलू मंडल ने ...