बेगुसराय, मई 9 -- बीहट, निज संवाददाता। जनसुराज बेगूसराय के कार्यकर्ताओं ने बिहार के खगड़िया जिले के पांडव कुमार की दिल्ली में हुई हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी व पांडव के परिजनों के लिए न्याय की मांग की। बेगूसराय जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर जनसुराज के जिलाध्यक्ष डा. सोनू शंकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी व दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। जनसुराज के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसुराज के कार्यकर्ता अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेंगे। पांडव के परिजनों को न्याय मिलने तक जनसुराज के कार्यकर्ता संषर्ष को जारी रखेंगे। मौके पर प्रदेश महासचिव संजय गौतम, जिला युवा अध्यक्ष अगम कुमार, प्रवक्ता प्रमोद पाठक, विंग कमांडर रंजीत कुमार, रवि पोद्दार गांधी समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- खगड़िया के...