खगड़िया के चार बच्चों को भेजा गया भागलपुर, होगा इलाज
खगडि़या, सितम्बर 17 -- खगड़िया, नगर संवाददाता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत खगड़िया जिले के चार बच्चों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दिन के दो बजे मानसी के रहने वाले दस वर्षीय आर्या कुमार, अलौली के दिलन बाबू, शिवानी कुमारी व गोगरी के तान्या कुमारी को क्लब फूट के इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किए गए स्क्रीनिंग में सभी बच्चों की क्लब फूट के इलाज के लिए पहचान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.