भागलपुर, जनवरी 7 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानांतर्गत सैदपुर गांव के वार्ड 6 में पुलिस ने छापेमारी कर 27 पीस फ्रूटी पैक शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर नागो यादव का पुत्र धर्मवीर कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली है। तस्कर घर में बोरा में छिपाकर फ्रूटी पैक शराब रखा हुआ था। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शराब व शराबियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.