भागलपुर, फरवरी 16 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता जिले की मानसी पुलिस ने 208 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार तस्कर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरक यादव का पुत्र कुंदन कुमार व गोगरी थानांतर्गत धनखेता गांव निवासी देवो यादव का पुत्र अवधेश कुमार बताया जा रहा है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मानसी बाजार से बाइक सवार दो तस्कर एनएच की ओर जा रहा है। इसी बीच वाहन में एसटीएफ, डीआईयू व मानसी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी तीन लाख 64 हजार रुपए मूल्य के स्मैक, दो मोबाइल व एक बाइक जब्त कर लिया। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि कांड संख्या - 38/ 2026 के तहत मामला दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कार्रवाई में मानसी थानां के पुलिस अवर निरीक्ष...