खगड़िया : टीबी स्क्रीनिंग शिविर आयोजित, दर्जनों ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच
भागलपुर, जुलाई 4 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट परबत्ता प्रखंड के सतीशनगर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में जिला चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एक दिवसीय टीबी स्क्रीनिंग माइक्रोप्लान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्षय रोग (टीबी) की समय पर पहचान करना और मरीजों को उचित जांच व निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की टीबी स्क्रीनिंग की और लक्षणों के आधार पर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इसके साथ ही शिविर में आए लोगों के रक्तचाप (बीपी) और ब्लड शुगर (मधुमेह) की भी नि:शुल्क जांच की गई। यह भी पढ़ें- Chatra News: प्रखंड के कुबा गांव में टीबी जांच के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.