भागलपुर, मई 18 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कचना धार में रविवार को स्नान के दौरान डूबने से एक बालक की मौत हो गई। जिसका सोनवार को खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान जिले के अलौली थाना क्षेत्र के छिलकौड़ी पंचायत अंतर्गत झखड़ा गांव के वार्ड 8 निवासी सतीश सदा के सात वर्षीय पुत्र शिवांकर कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल में बताया कि वह रविवार को कचना धार स्नान के लिए अन्य बच्चों के साथ गया था। वहीं स्नान के दौरान पांव फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- गंगा प्रसाद धार में डूबने से छात्र की मौत जिसके बाद शव को ग्रामीणों के स्तर से घंटों खोजबीन के बा देर रात शव बरामद किया गया। वहीं अलौली थाना पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर खगड़...