भागलपुर, अप्रैल 25 -- गोगरी (खगड़िया) से सुमन कुमार की रिपोर्ट प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय गौछारी से स्थानांतरित शिक्षिका संगीता कुमारी को शनिवार को स्कूल परिवार ने समारोपूर्वक विदाई दी। लगभग 21 वर्षों की सेवा के पश्चात उनका स्कूल में अंतिम दिन था। उल्लेखनीय है कि संगीता कुमारी का प्रधान शिक्षक के रूप में प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया, बोरना में पदस्थापन हुआ है। अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें कुशल व अनुशासित शिक्षक बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के कई अन्य शिक्षक, छात्र व छात्राएं मौजूद थीं। शिक्षिका के स्थानांतरण से कई छात्र व छात्राओं की आंखें नम दिखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...