भागलपुर, मई 2 -- चौथम (खगड़िया) से रवि कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना क्षेत्र के कैथी अनुसूचित जाति टोला में शुक्रवार की देर रात ससुराल आए एक दामाद ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह चौथम पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक सीमावर्ती सहरसा जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अजगैबा गांव निवासी 35 वर्षीय पुत्र रौशन दास बताया जा रहा है। वह स्थानीय कैथी गांव निवासी प्रकाश दास का दामाद था। रौशन दास लव मैरिज शादी की थी। बताया जाता है कि पति और पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसी से नाराज पति छत के ऊपर बने एक खपरैल के घर में बांस में गमछी से गले में फंदा बनाकर लटक गया। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह में परिजनों को मिली। जब मृतक का साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.