भागलपुर, फरवरी 25 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक के बसुआ ग्राम में श्री मारुति महायज्ञ एवं नवनिर्मित मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय भव्य अनुष्ठान हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को भव्य आरती और रामलीला के साथ किया गया। मेला अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, सचिव पंकज कुमार यादव, कोषाध्यक्ष राजेश राम, विनोद राम आदि ने बताया कि आध्यात्मिक महोत्सव के अंतर्गत श्री 1008 लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री पंचमुखी हनुमान जी एवं श्री विश्वकर्मा भगवान की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा आगामी 28 फरवरी को संपन्न होगी। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा वीरवास धरना स्थल से 501 कुमारी कन्य...