भागलपुर, जुलाई 18 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट शैक्षणिक रिकार्ड के लिए बच्चों का अपार आईडी होना जरूरी है। इसमें मार्क्ससीट, डिग्रियां और कौशल प्रशिक्षण से जुड़े प्रमाणपत्र हमेशा के लिए व्यवस्थित व सुरक्षित रहता है। यह बातें मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने शनिवार को जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत बापू मिडिल स्कूल में आयोजित प्रधानाध्यापकों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि नामांकित छात्र व छात्राओं के अपार आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी कागजात आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक डिजिटल पहचान पत्र है। जिसे वन नेशनल वन स्टूडेंट आईडी भी कहा जाता है। यह 12 अंकों का होता है। बैठक में प्रखंड और नगर क्षेत्र के प्रधानाचार्य विश्वम्भर प्रसाद, प्रभात कुमार, दिनेश कुमार, कुमारी पद्मावती, अनिल कुमार, हरिनंदन यादव, रामप्रवेश रजक आदि उपस्थित थे।

हिंद...