भागलपुर, जून 26 -- खगड़िया से जितेंद्र खगड़िया, विधि संवाददाताबिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार शुक्रवार को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के प्रति जागरूकता के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया में किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंदन कुमार ने कहा कि प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया श्री संजय कुमार-टू की अध्यक्षता में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सिविल कोर्ट, खगड़िया में न्यायिक पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण आदि को शपथ दिलाई गई कि वह किसी प्रकार के नशीली दवा का उपयोग नह...