भागलपुर, मार्च 28 -- खगड़िया । एक प्रतीनिधि जिले के जनता इंटर विद्यालय मानसी के प्रबंधक समिति की बैठक में शनिवार को संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। अध्यक्ष सह खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रबंधक समिति की बैठक की आयोजित की गई। वही आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रभा देवी, मानसी के वार्ड नंबर सात के नगर पार्षद सह छात्र नेता अमृत राज ने छात्र-छात्राओं के हित में जनता इंटर विद्यालय मानसी में नया भवन निर्माण करवाने को लेकर एवं स्कूल से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर सदर विधायक के सामने अपनी बातों को रखी। इस मौके पर पूर्व सरपंच अशोक कुमार विद्यार्थी, एचएम मेनू कुमारी, शिक्षक संजीव कुमार मंडल, महिला कॉलेज के प्राध्यापक प्रभाष कुमार, सुभाष कुमार यादव, अब्दुल अहद, सुषमा कुमारी, राजेश आनंद आदि थे।

हिंद...