भागलपुर, जनवरी 16 -- अलौली, एक प्रतिनिधि। जिले की अमौसी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कट्टा व दो कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश अमौसी थाना क्षेत्र के झीमा गांव निवासी चमरू सदा का 42 वर्षीय पुत्र तिलो सदा बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने शुक्रवार को बताया कि हेलना पुल के पास गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, पर खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया। उसके विरुद्ध पहले से मोरकाही थाना में वर्ष 2011 में रंगदारी का एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कांड संख्या 13/2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.