भागलपुर, मार्च 12 -- खगड़िया, विधि संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव श्री चंदन कुमार ने गुरुवार कोबताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारीगण, बैंक के शाखा प्रबंधकगण एवं न्यायिक पदाधिकारीगण और अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ बैठकें आयोजित की गई। वही 13 हजार से अधिक मामलों को चिन्हित कर पक्षकारों को नोटिस भेजी ग...