भागलपुर, फरवरी 26 -- खगड़िया, निज प्रतिनिधि। प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यस्तरीय पीबीएल मेला का आयोजन राज्य शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान पटना में गुरुवार को आयोजित हुआ। जिसमें सभी 38 जिलों से चयनित सर्वश्रेष्ठ एक गणित और एक विज्ञान प्रोजेक्ट को छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन के लिए लाया गया। जिसमें खगड़िया की ओर से विज्ञान विषय में मध्य विद्यालय रामगंज संसारपुर,खगड़िया का प्रोजेक्ट 'मिश्रित खेती' और मध्य विद्यालय अरैया, मानसी का प्रोजेक्ट 'ज्यामितीय आकृतियों की पहचान' का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सरकारी विद्यालयों के बच्चों के प्रोजेक्ट को देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि बच्चे काफी मेहनत कर रहे हैं। इस अवस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.