खगड़िया : राजगीर मेला से लौट रही कार व ट्रक की टक्कर में कटिहार जिले की एक वृद्धा की मौत,
भागलपुर, जून 13 -- खगड़िया से सुमन कुमार की रिपोर्ट महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -31 काजीचक ढाला के पास शनिवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसा में राजगीर मेला से लौट रही कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कटिहार जिले की एक 61 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका कटिहार जिले के कोढ़ा थानान्तर्गत पवैय पंचायत के पूर्व मुखिया जनार्दन यादव की 55 वर्षीया पत्नी साधना देवी बताया जा रहा है। सभी घायलों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान 61 वर्षीय साधना देवी की मौत हो गई। वहीं घटना में घायल 45 वर्षीय रीमा देवी, 40 वर्षीय रीतेश कुमार और 65 वर्षीय जनार्दन यादव गंभीर रूप से घायल हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.