भागलपुर, मार्च 14 -- बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत निवासी सुनील शर्मा के पत्नी कविता देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घर से निकाल देने की शिकायत की है। आवेदिका के मुताबिक नामजद के साथ उसने गत 5 मई 2022 को कोर्ट मैरिज किया था। कोर्ट मैरिज के बाद उसे एक पुत्र एवं एक पुत्री पैदा हुआ। उसके बाद पति के द्वारा मारपीट किया जाने लगा एवं पारिवारिक खर्च में कटौती कर दी गई है, जिसका विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.