भागलपुर, मई 22 -- अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट नगर पंचायत के वार्ड नंबर चौदह लालगोल बासा में शुक्रवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। जानकारी पर परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज किया जा रहा है। पीड़ित महिला की पहचान राजू शर्मा की 24 वर्षीया पत्नी रूपम कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय पीड़िता स्नान करने के लिए घर के आलमारी में रखे साबुन खोज रही थी। इसी क्रम में सांप ने उसके दाएं हाथ के कनिष्ठा अंगुली में काट लिया। इधर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की हालत में सुधार है। यह भी पढ़ें- चोलहर गांव में जहरीले सांप के डसने से महिला की हालत गंभीर, पूर्णिया रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...