भागलपुर, अप्रैल 19 -- बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददातापुलिस ने विद्युत विभाग के जेई भगीरथ झा के आवेदन पर एक वाहन पर प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना माली पंचायत के विष्णुपुर गांव की बताई जा रही है। जेई ने रविवार को बताया कि आवेदन में अंकित वाहन नंबर के चालक के द्वारा बिजली के एलटी पोल में धक्का मार कर पोल एवं तार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिससे एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के अलावा इससे जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, एवं इससे विभाग को 41 हजार 946 रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...