भागलपुर, जून 13 -- बेलदौर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट महिनाथनगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी गजाधर शर्मा के 58 वर्षीय पुत्र उमेश शर्मा की शनिवार को बिजली करंट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना शनिवार की सबेरे साढ़े आठ बजे के करीब की बताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक मृतक उमेश अपने मवेशी बथान पर से घर वापस लौट रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर घरेलू सुविधा के लिए लगाए गए नंगे तार के संपर्क में आ गया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई भगीरथ झा ने बताया कि मामला घरेलू तार से करंट लगने से संबंधित है। जिसके लिए विभाग में अनुग्रह राशि का कोई प्रावधान नहीं है। ग्यारह हजार केवीए के तार गिरने एवं इसमें मौत होने पर अनुग्रह राशि देने का प्रावधान है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने...