भागलपुर, मार्च 30 -- खगड़िया, एक प्रतीनिधि जिले में बेमौसम आंधी एवं बारिश से फसलों की हुई हानि के आकलन को लेकर मानसी प्रखंड के कृषि पदाधिकारी सोमवार को खुटिया मौजा में कृषि समन्वयक नवीन कुमार ने फसल क्षति के आकलन को लेकर किसानों के साथ मक्के की जांच की।किसान जमशेद आलम, संतोष कुमार, अफरोज आलम, मो जहूर, विद्यानंद यादव सहित कई किसानों के खेत की स्थलीय जांच की। जांच के क्रम में किसान सलाहकार संदीप कुमार दास, अजय यादव, सुदर्शन आर्य आदि मौजूद थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...