खगड़िया : प्रवासी मजदूर का गुजरात से शव गांव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
भागलपुर, जून 25 -- अमोद कुमार तिवारी की रिपोर्ट परबत्ता, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोलवारा पंचायत स्थित तेलिया बथान गांव में गुरुवार को प्रवासी मजदूर रुपेश का शव गुजरात से गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया I मृत मजदूर कोलवारा पंचायत के तेलिया बथान गांव निवासी घुघली मंडल का 24 वर्षीय पुत्र रुपेश कुमार बताया जा रहा है I एम्बुलेंस के तेलिया बथान पहुंचते ही परिजन व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। रुपेश का शव देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया I स्थानीय ग्रामीण परिजनों क़ो ढाढ़स बंधा रहे थे। कमाऊ बेटे की मौत से परिजन बेसुध थे। स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि तीन माह पहले रुपेश गुजरात मजदूरी करने गया था I वह वहां मजदूर का काम कर रहा था I गत 21 जून क़ो रुपेश अपनी टीम के साथ काम काज निपटाकर झरना में स्नान करने की बात कहकर निकाल पड़ा I जब वह बहुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.