भागलपुर, फरवरी 7 -- बेलदौर । एक संवाददाता प्रखंड के चार पैक्सों के लिए शुक्रवार को करवायी गई चुनाव की मतगणना शनिवार को आईटी भवन के सभागार में बनाए गए मतगणना कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। मतगणना परिणाम की आधिकारिक घोषणा के मुताबिक सभी पैक्सों में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष एक बार फिर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। जानकारी के मुताबिक ढांढ़ी पैक्स से सुनीता देवी, चोढ़ली पैक्स से बिजय भगत, डुमरी पनशलवा पैक्स से हेमंत कुमार एवं कैंजरी पैक्स से सुरज उर्फ सरोज दूसरी बार सीट पर कब्जा जमाने में सफल रहे। मतगणना सबेरे नौ बजे से शुरू हुई जो अपराह्न तीन बजे पूरी हो गई। सभी बिजयी पैक्स अध्यक्षों को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सतीश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बिजयी प्रमाण पत्र दिया। मतगणना को सफल बनाने के लिए चार अलग-अलग टेबल लगाए...