भागलपुर, अप्रैल 24 -- रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम थाना अंतर्गत एक गांव में 16 वर्षीया नाबालिग दलित लड़की को पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई की गई। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि हिन्दुस्तान नही करता है। मिली जानकारी के अनुसार गांव के असमाजिक तत्वों ने मूरकट्टा का आरोप लगाकर लड़की को पहले पेड़ में रस्सी से पूरी तरह से बांध दिया। फिर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस मामले में चौथम थाना में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पर, अब तक किसी को गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले में पीड़िता के पिता मानसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने 22 अप्रैल को चौथम थाना में आवेदन दिया है। घटना गत 20 अप्रैल की बताई जा रही है। घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने कहा कि उसकी 16 वर्षीया बेटी 20 अप्रैल को अपने मौसा के यहां गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.