भागलपुर, जनवरी 2 -- महेशखूंट। मिडिल स्कूल, पटेल नगर भर्रा पकरैल परिसर में लगे हरे पेड़ को काटने के मामले में गफुर टोला निवासी मो. टुनो उद्दीन के पुत्र मो. इस्माईल उद्दीन को महेशखूंट पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्कूल परिसर में लगे करीब एक दर्जन से अधिक सेमल के पेड़ को आरोपी मो इस्माईल उद्दीन पर अवैध रूप से काटने का आरोप बताया गया। जिसकी लिखित शिकायत स्कूल के हेडमास्टर मनोज कुमार सिंह ने थाना में की। महेशखूंट पुलिस ने शिकायत की जांच करने पर सत्य पाया और पेड़ काटने वाला अवैध रूप से आरा मिल चलाने वाला आरोपित मो. इस्माईल उद्दीन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पेड़ काट कर अपने आरा मिल पर लेकर चला गया था। जहां पेड़ से तख्ता निकालने वाला ही था कि पुलिस आरा मिल पहुंच गया। इधर थानाध्...