भागलपुर, मई 2 -- गोगरी (खगड़िया) से सुमन कुमार की रिपोर्ट गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 स्थित मध्य मकतब के समीप शनिवार को स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम कर शनिवार को आवागमन बाधित कर दिया। जाम को लेकर प्रदर्शन में स्थानीय कई महिला और पुरुष शामिल थे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से नाला नहीं बनने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में जलजमाव और गंदगी की समस्या गंभीर हो जाती है। जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। इस संदर्भ में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी को समस्याओं से अधिकारी को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगो का कहना था कि वार्ड-नंबर 13 में कन्या मकतब स्कूल की गली में नाला का निर्माण किया जा रहा है ,लेकिन गली की पश्चिम दिशा में नाला निर्माण...