भागलपुर, मार्च 12 -- बेलदौर, एक संवाददाता। नशा पीकर उत्पात मचा रहे एक नशाबाज को उसके ही रिश्तेदारों ने मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे आवश्यक पूछताछ के बाद पीआर बांड पर गुरुवार को मुक्त कर दिया। हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान सहरसा जिला के काशनगर थाना के पड़रिया गांव निवासी रवि पासवान के पुत्र रॉबिन पासवान के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपी बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर नौ फुलवड़िया गांव निवासी योगेन्द्र पासवान का छोटा दामाद है, जो किशोर पासवान के पुत्र संतोष कुमार के शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया हुआ था। बताया जाता है कि हिरासत में लिए गए आरोपी सूखा नशा पीकर नवविवाहित दंपती के साथ ही अन्य लोगों को गाली गलौज कर मारपीट कर रहा था, जिसकी सूचना किसी ने पुलिस के 112 टीम को कॉल कर दे दी। इधर थानाध्य...