भागलपुर, अप्रैल 23 -- खगड़िया : धुप में रहने के लिए मजबूर अग्निपीड़ित परिवार महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। पकरैल पंचायत के वार्ड संख्या सात विन्दटोली में अग्नि पीड़ित परिवार धुप में रहने को विवश है। घर में आग लगने से बेघर होने पर रहने व खाने के लिए परेशानी झेल रहे है। उल्लेखनीय है कि गत 22 अप्रैल को आग लगने से सात घर जल कर राख हो गए। आग से सुरेनदर शर्मा , महेंद्र शर्मा, देवेन्द्र शर्मा,पवन शर्मा,ममता कुमारी,मो सावो देवी,रौशन शर्मा का घर का आनाज, बर्तनन, नकदी, कपड़े आदि जलकर राख हो गए। आग चुल्हे की चिंगारी से लगने की बात बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- पकरैल में आग से सात घर राख, लाखों की क्षति परिजनो ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम में खाना बनाने के दौरान चुल्हे की चिंगारी से आग लग गई। वहीं मुखिया अरुण कुमार साह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बीच...