भागलपुर, अगस्त 10 -- कुणाल कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, एक प्रतिनिधिसावन की दूसरी सोमवारी पर जिले के रानी सकरपुरा गांव स्थित प्रसिद्ध बाबा हरपति महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक कर सुख- समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। सदर प्रखंड अंतर्गत रानीसकरपुरा गांव में स्थित बाबा हरपति महादेव मंदिर अपनी अनोखी संरचना और लोकविश्वास के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है। यह मंदिर एक विशाल पीपल वृक्ष की जड़ और तने के भीतर स्थित है। यह भी पढ़ें- Siwan News सावन में पूजा अर्चना के लिए हरदिया शिव मंदिर में उमड़ रही है भीड़ स्थानीय लोगों के अनुसार, पीपल का तना करीब 25 से 30 फीट मोटा है और इस...