भागलपुर, मार्च 18 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि मड़ैया थाना क्षेत्र के मड़ैया गांव स्थित कहरटोली में बुधवार की सुबह हथियार से लैस अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी I मृत युवक मड़ैया गांव स्थित कहरटोली गांव निवासी मकिंदर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र है बॉबी कुमार बताया जा रहा है I घटना करीब सवा नौ बजे सुबह की बतायी जा रही है I दो की संख्या में अपराधी बाइक पर सवार होकर घटना क़ो अंजाम देने आए थे I प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सुबह बॉबी अपने घर से निकलकर बाजार की ओर जाने के लिए निकला ही था कि इसी बीच हथियार से लैस होकर अपराधियों ने गोली चला दी, जो युवक के सीने में जा लगी I लगातार दो गोलियां दागे जाने के कारण युवक की घातनस्थल पर ही मौत हो गई I गोली की आवाज सुनते ही कहरटोली में अफरातफरी का माहौल हो गया I घटना के बाद परिज...