भागलपुर, दिसम्बर 29 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि दहेज मामला में फरार वारंटी महेशखूंट के मो. मुख्तार के पुत्र मो, उमर को महेशखूंट पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दहेज मामला में फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...